http://biharboardonline.com पर जारी किया गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने 10 वीं के रिजल्ट वेबसाइट पर जारी होने के बाद घोषणा की. इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के चेयरमैन आनंद किशोर उपस्थित रहे।
इस बार बिहार बोर्ड के मैट्रीक परीक्षा में रोहतास के हिमांशु राज ने कुल 481 यानी 96.20 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे बिहार टॉपर बना है। हिमांशु राज का रौल कोड 74084 और रौल नंबर 2000479 है। वह रोहतास के जनता हाई स्कूल तेनुअज का छात्र है।वहीं दूसरे स्थान पर समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार (480), तीसरे स्थान पर तीन छात्र छात्राएं है। इनमें भोजपुर का शुभम कुमार (478), औरंगाबाद का राजवीर (478) और अरवल की जूली कुमारी (478) ने भी समान अंक हासिल कर टॉप तीन में जगह बनाई है।
वही मैट्रिक की परीक्षा में कुल 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 5,24,217 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी और 2,75,402 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। वही 1019 छात्र छात्राएं पास हुए है। 10 वीं वार्षिक परीक्षा में कुल 12,04,030 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 6,13,485 छात्र और 5,90,545 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। उत्तीर्ण विद्यार्थियों का कुल प्रतिशत 80.59 फीसदी है।
गौरतलब है कि मैट्रीक परीक्षा का आयोजन 17 से 24 फरवरी तक हुआ था। कुल परीक्षा केंद्र 1,368 बनाए गए थे। इस बार के मैट्रीक परीक्षा मेंं 7,64,858 छात्राएं, 7,29,213 छात्र,कुल 14,94,071 छात्र छात्राओ ने भाग लिया था।
दरअसल, इस समय कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण देश में लगाये गये लॉकडाउन के कारण इस बार मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 में टॉपर विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन और इंटरव्यू संबंधित विषय के विशेषज्ञों द्वारा वीडियो कॉलिंग / वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के द्वारा किया गया।
वहीं साल 2019 की 10वीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स की बात करें तो जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्रों ने बाजी मारी थी।
इस विद्यालय से पिछले साल पांच टॉपर्स घोषित किये गये थे। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर पहले नंबर के टॉपर रहे थे। सावन राज भारती, जिन्हें कुल 486 मार्क्स मिले थे। वहीं पिछले साल दूसरे टॉपर रॉनित राज थे, जिन्हें 482 मार्क्स मिले थे। तीसरे नंबर पर टॉपर रहे प्रियांशु राज और इन्हें 481 अंक मिले थे। ये तीनों ही सिमुलतला आवासयी विद्यालय के छात्र थे। गौरतलब है कि बोर्ड ने 12वीं का परिणाम मार्च 2020 में ही जारी कर दिया था। इसके बाद से ही छात्र-छात्राओं को 10वीं के रिजल्ट का इंतजार था।


