भभुआ/कैमूर। विगत 27 मई को कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट पर खनन विभाग के सिपाही के ऊपर हमला करने के
मामले में 4 इण्ट्री माफिया को ट्रक पार कराते हुए रंगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 मोबाइल,लगभग बीस हजार रुपया नगद और एक उजले रंग की स्कार्पियो जब्त की गयी है। यह जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि विगत 27 मई को दंडाधिकारी और खनन विभाग के कर्मियों द्वारा बालू लदे ओवरलोडेड वाहनों को पकड़ा जा रहा था। उसी समय एक बालू लदे ओवरलोड वाहन जिस पर गुरु कृपा का बोर्ड लिखा था जा रहा था। वहां गाड़ी पहुंचने पर मौजूद दंडाधिकारी और खनन विभाग के सिपाहियों द्वारा रुकवाने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। जब टोलगेट के पास उसका पीछा कर अधिकारी और सिपाहियों द्वारा जप्त कर लिया गया।
ड्राइवर कूदकर भाग गया और अपने मालिक को फोन कर दिया मालिक आठ-दस लोगों को साथ लेकर आया। जिनके हाथों में लाठी-डंडे मौजूद थे और सिपाही को मारकर घायल कर दिए थे। जिसमें मालिक को पकड़ कर पहले ही जेल भेजा गया है। उनके साथ रहे 4 इण्ट्री माफिया को ट्रक पार कराते हुए पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है।
जो मोहनिया थाना के डिडखीली गांव के बताए जा रहे हैं। इसमें दो पर पहले भी पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज है। इनके पास से 10 मोबाइल,लगभग बीस हजार रुपया नगद और एक उजले रंग की स्कार्पियो सहित कई कागजात बरामद किए गए है।

