अभिनेता पवन सिंह ने कहा सत्य कभी परास्त नहीं होता और न ही छुपता है। अभी धैर्य रखने का वक्त है। हम उम्मीद करते हैं कि सब साफ होगा और भाई सुशांत को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार का लाल था, जिसने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में पूरे बिहार को गौरवान्वित किया। उनके अभिनय के सभी कायल हैं। हमें आज भी विश्वास नहीं होता है कि ऐसा कुछ हो गया। सुशांत रियल हीरो थे।
पवन सिंह ने कहा उनके इस तरह जाने से हमें गहरा दुख पहुंचा। वे बेहद अच्छे इंसान थे। दूसरे को जीने की सीख देते थे। सुशांत को विज्ञान से प्रेम था। काम के प्रति प्रतिबद्धता थी कि वह एक बड़ा कलाकार बने थे। यही वजह है कि आज भी उनके जाने के बाद दुनिया भर में उनके फैंस स्तब्ध है और दुखी है। उनके चाहने वाले निराश हैं और सभी सुशांत के लिए न्याय चाहते हैं। हम भी चाहते हैं कि सुशांत की शहादत जाया न हो। सुशांत की मौत के लिए जो जिम्मेदार हो वैसे लोगों को सबक मिले।

