भगवानपुर में राजद ने 24 वें स्थापना दिवस पर पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ साइकिल रैली के साथ निकाला प्रतिरोध मार्च

भगवानपुर कैमूर। भगवानपुर प्रखंड इकाई ने राष्ट्रीय जनता दल के तत्वाधान में 24 वें स्थापना दिवस के मौके पर साईकिल रैली 
 निकाला। इस दौरान डीजल, पेट्रोल के दामों में बेतहासा वृद्धि को लेकर प्रतिरोध मार्च भी निकाला गया। साथ ही मुंडेश्वरी गेट चौक पर नुक्क्ड़ सभा भी किया। वक्ताओं ने जम कर सरकार के विरोध में नारेबाजी किया। इसका अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण सिंह व संचालन प्रधान महासचिव राजीव रंजन ने की। वक्ताओं ने यह कहा कि अभी कोई भी इस कोरोना काल में चुनाव नहीं चाहता था। लेकिन अगर सरकार चुनाव कराती है तो इसका गांव से लेकर सड़क तक, सड़क से लेकर संसद तक प्रतिरोध कर नई सरकार बनाएंगे।नुक्क्ड़ सभा में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रभारी जगदीश सिंह यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के बबुआ लाल, उमाशंकर सिंह, युवा राजद के अध्यक्ष सियाराम यादव, आनंद बिहारी यादव,  भोला राम, जयप्रकाश राम, दीपक यादव, इंदल यादव, सैयद अंसारी, फिरोज अंसारी, विकेश कुमार, राधा रंजन यादव, अभिषेक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, लालू यादव, प्रखंड मिडिया प्रभारी राहुल कुमार सहित दर्जन कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top