मोहनियां/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां एक युवक की गोली मारकर अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई है। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया स्टेशन रोड की है। आज रविवार अहले सुबह करीब 5 बजे की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहनियां का इंद्रजीत चौधरी बताया जाता है। चाय पिने के दौरान बाइक सवार अपराधियो ने मारी गोली मार कर फरार हो गए।
अपराधियो ने मृतक के सिर में सटा कर गोली मारी है।घटना स्थल से चार खोखा बरामद होने की खबर आ रही है। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटा हुआ है।
बताया जाता है कि मृतक युवक का आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई मामले में जेल जा चुका है।15 दिन पहले जेल से छूटकर घर आया था।
मोहनियां एसडीपीओ रघुनाथ सिंह ने बताया कि यह घटना आज सुबह 5 बजे की है। जब गोली की आवाज सुनाई दी तो लोंगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तब तक युवक इंद्रजीत चौधरी की मौत हो चुकी थी। मृतक कई बार जेल भी जा चुका है।15 दिन पूर्व जेल से छूटकर घर आया हुआ था।

