बक्सर के व्यवसायी से चांदी का सिक्का बेचने के नाम पर 3.5 लाख लूटकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार

भभुआ/कैमूर। 3 जुलाई को कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव में बक्सर के व्यवसाई से चांदी का सिक्का बेचने के नाम पर अपराधियों ने 3.5 लाख रुपये का लूटकांड की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अपराधियों  को चौबीस घन्टे के अंदर धर दबोचा। सभी गिरफ्तार अपराधी चांद थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव के बताए जा रहे हैं। उनके पास से 19 हजार रुपया, एक बाइक और कई मोबाइल हुआ जप्त। पुलिस और अपराधियों के लिए छापेमारी कर रही है।

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि 3 जुलाई को बक्सर के व्यवसाई द्वारा बताया गया था कि चांद थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव में कुछ लोगों द्वारा 80 किलो पुराने चांदी का सिक्का मिलने की बात कहकर व्यवसाई से पिछले एक महीने से संपर्क किया जा रहा था । जब व्यवसाई साढे 3 लाख रुपया लेकर सिक्का लेने के लिए निकला तो उसे पहाड़ पर ले जाकर उसके साथ बन्दूक दिखा कर लूटपाट किया गया। इनके द्वारा शिकायत करने पर आधा दर्जन अपराधियों को धर दबोचा गया है और इनके मुख्य सरगना फरार है। जिसके लिए छापेमारी जारी है। इसके पहले भी चांद थाना क्षेत्र में एक व्यवसाई के साथ चांदी के सिक्का देने के नाम पर लूट हुआ था। जिसमें सभी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top