भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ आकाशीय बिजली गिरने से कैमूर तीन लोगों की मौत हो गयी है और 2 लोग घायल बताये जाते है। कैमूर में आज सुबह से ही लगातार हो रही बारिश हो रही थी। मौसम विभाग व आपदा विभाग द्वारा कैमूर सहित बिहार के अन्य जिलों में वज्रपात की आशंका जताते हुए अलर्ट किया था। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। लेकिन बहुत से लोगों की इसकी सूचना नहीं पहुँच पायी थी। जिसके बाद कैमूर में लोग अपने अपने कामों में लगे हुए थे।
इसी बीच आज बारिश के साथ तेज आकाशीय बिजली कड़का और गिरा। जिसमें कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में वज्रपात गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी। जिले के कुदरा प्रखंड के कानडीहरा गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही कुदरा प्रखंड के नेवरास गांव में रोपनी करने के दौरान एक महिला झुलस गई। दूसरी तरफ भगवानपुर थाना क्षेत्र के दुधरिया के जंगल में बकरी चराने के दौरान तोड़ी के पशुपालक की मौत हुई है तो वही एक 14 वर्षीय युवक झुलस गया।
मृतक तोड़ी गांव का 45 वर्षीय नसीम अंसारी बताया है। घायल युवक 14 वर्षीय सुगरा राम,वशिष्ठ राम का पुत्र बताया जाता है। जो दुधरिया के जंगल में गाय चराने गया था। घटना के बाद मृतक के शव को भगवानपुर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
वही तीसरा घटना बेलांव थाना क्षेत्र में सुनाव गांव का है। जहां एक मजदूर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। मृतक सुनाव गांव का विश्वनाथ माली का 35 वर्षीय पुत्र पप्पू माली बताया जाता है। मृतक घर से अपने खेत की तरफ कुदाल लेकर जा रहा था। इसी बीच बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली चमकने लगा।इसी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी।
घटना लगभग 12 बजे की बतायी जाती है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने रामपुर,बीडीओ, सीओ, पीएचसी व थाना को दिया। जिसके बाद रामपुर पीएचसी से एंबुलेंस टीम पहुँची और शव को लेकर रामपुर ले गयी। इसके बाद बेलांव थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनाव गांव में ठनका से मौत की सूचना पर पूरे गांव में कोहराम मच गया। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल होने लगा।
#मृतक के है दो पुत्र व एक पुत्री
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक पप्पू माली के दो पुत्र व एक पुत्री है। पिता की मौत से दो बेटे व एक पुत्री के सिर पिता का साया उठ गया। दो पुत्र जिनकी उम्र 15 व 9 साल,पुत्री 13 साल की है। मृतक अपने दो भाई में छोटा था। उससे एक बड़ा भाई उपेंद्र माली है। मृतक की पत्नी कलावती देवी व बच्चों व घर के परिजनों का इस मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिजनों का घटना के बाद से ही रो रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाएं मृतक की पत्नी व परिवार वालो को ढांढस बढ़ा रही है।
इस संबंध में पूछे जाने पर बेलांव थानाध्यक्ष सोहेल अहमद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जायेगा।
#4 लाख का मिलेगा मुआवजा
इस संबंध में पूछे जाने पर रामपुर सीओ भरतभूषण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मृतक का बेलांव थाने से पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। आपदा विभाग के तहत 4 लाख का मुआवजा मृतक। के पत्नी को मिलेगा।
#बोले एसपी
कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि कैमूर जिले के तीन थाना क्षेत्र में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है।

