Big Breaking: कैमूर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत,घर से कुदाल लेकर जा रहा था खेत पर

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)
। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। बेलांव थाना क्षेत्र के सुनाव गांव का है। मृतक सुनाव गांव का विश्वनाथ माली का 35 वर्षीय पुत्र पप्पू माली बताया जाता है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक घर से अपने खेत की तरफ कुदाल लेकर जा रहा था। इसी बीच बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली चमकने लगा।इसी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी। घटना लगभग 12 बजे की बतायी जाती है।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने रामपुर पीएचसी व थाना को दिया। जिसके बाद रामपुर पीएचसी से एंबुलेंस टीम पहुँची और शव को लेकर रामपुर पीएचसी के लिए रवाना हो गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top