आकाशीय बिजली के आंच से एक महिला घायल,चेनारी में हो रहा इलाज तो मड़ई में लगा आग, समान जल कर राख

रामपुर कैमूर।
शुक्रवार को करमचट थाना क्षेत्र के बरांव गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गयी। घायल महिला बरांव गांव के कमलेश पासवान की 32 वर्षीय महिला सुनीता देवी बतायी जाती है। जो अपने घर में बारिश होने के बाद इधर उधर समान को बढ़ा रही थी। बारिश के दौरान तेज आकाशीय बिजली चमका। आकाशीय बिजली गिरने से उक्त महिला घायल हो गयी। जिसके बाद उसके परिजनों द्वारा रोहतास के चेनारी निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा महिला की स्थिति को देखते सलाईन चढ़ाया जा रहा है।

आकाशीय बिजली गिरने से मड़ई में लगा आग, सामान का जला
 करमचट थाना क्षेत्र के बरांव गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक मड़ई में आग लग गया। जिसमें मड़ई में रखा गया समान जल कर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, बरांव गांव के मुन्नी मुसहर के मड़ई में आकाशीय बिजली गिरने  से आग लग गया। उस समय मड़ई में कोई भी व्यक्ति नहीं था। घर के सदस्य कुछीला देहात में काम करने गए है। घटना के बाद आसपास के लोगों में आकाशीय बिजली के गिरने से लगे आग को बुझाया। वही घटना की सूचना पीड़ित परिवार को ग्रामीणों द्वारा दे दिया गया है। आग से मड़ई में रखे गए राशन किराशन व अन्य सामान जल गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top