रामपुर में गुजरात से आये प्रवासी में मिला कोरोना पॉजिटिव, जमुहार ले गयी मेडिकल टीम, मरीज के घर को कराया गया सील व सैनीटाइज

फ़ोटो - पॉजिटिव मरीज के घर को सैनिटाइज कराते सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह

रामपुर कैमूर। प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव में गुजरात से आये प्रवासी में कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया। जिसके बाद सूचना पर सबार पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह तुरन्त पहुँच पॉजिटिव मरीज के घर को लाल फीता बांध कर सील कर दिया गया और दो पेपर पर लिख कर सूचना लगा दिया गया। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीज के घर को पूरी तरीके से सैनिटाइज कराया।वही मरीज के घर के आसपास के 100 मीटर के एरिया को भी सैनीटाइज कराया।

 धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिन पहले गुजरात से एक प्रवासी गांव में घर आया था। गांव आने के बाद घर पर ही होम क्वारन्टीन था। इसके बाद वह रोहतास के चेनारी पीएचसी में कोरोना जांच के अपना स्वाब दिया था। जिसके बाद शुक्रवार को सासाराम के पास जमुहार से कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया। गुजरात से आये प्रवासी की कोरोना जांच रिपोर्ट  पॉजिटिव आने के बाद जमुहार से स्वास्थ्य विभाग का टीम सबार गांव आया।

 स्वास्थ्य विभाग की टीम उस पॉजिटिव मरीज को इलाज के लिए जमुहार ले गयी है। वही पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना पर घर को लाल फीता बांध कर सील कर दिया गया और दो पेपर पर लिख कर सूचना लगा दिया गया। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीज के घर को पूरी तरीके से सैनिटाइज कराया।वही मरीज के घर के आसपास के 100 मीटर के एरिया को भी सैनीटाइज कराया गया है। 

इसके साथ ही परिवार को निर्देश दिया गया है। उन्हें किसी भी हालत में घर से बाहर नहीं निकलना है। उन्हें मोबाईल नंबर दे दिया गया है। किसी प्रकार कोई चीज की आवश्यकता होगी तो उन्हें फोन कर सूचना दे सकते हैं। उनके लिए सब कुछ व्यवस्था कराया जायेगा।
गौरतलब है इसके पहले रामपुर प्रखण्ड के विभिन्न गांवो से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। अब रामपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हो गयी है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top