#पहली बार रिश्वत के रुपये को अधिकारी द्वारा वापस कराने का मामला सामने आया है
भगवानपुर/कैमूर।जिले के भगवानपुर प्रखंड के पढौती पंचायत के बल्लीपुर गांव के आँगनबाड़ी केंद्र 2 के सेविका द्वारा पोषाहार के राशि खाते में डलवाने के तीन दिन पहले रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। बल्लीपुर गांव के वार्ड 2 के सदस्य सहित दर्जनों ग्रमीणों द्वारा सेविका पर 70-70 रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कैमूर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी को आवेदन देकर रिश्वत के रुपये को वापस दिलाने व जांचोपरांत सेविका पर कार्रवाई की मांग की गई थी।
इस मामले को कैमूर लाइव न्यूज द्वारा सेविका के रिश्वत लेने के मामले का वायरल वीडियो एवं ग्रामीणों द्वारा डीएम को आवेदन देने के बाद खबर को प्रमुखता से चलाया गया। खबर चलाये जाने के बाद इस मामले 24 घंटे के अंदर कैमूर लाइव न्यूज के खबर का असर हुआ है। असर यह हुआ है कि कैमूर डीएम एवं प्रभारी डीपीओ के निर्देश पर भगवानपुर सीडीपीओ अंजू कुमारी द्वारा बल्लीपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र दो के सेविका मंशा देवी से घर -घर जाकर लिए गए रिश्वत 70-70 रुपये को लाभर्थियों के बीच वापस कराया। इस दौरान लाभार्थियों से रिश्वत के रुपये सेविका से वापस दिलाते हुए हस्ताक्षर भी कराया गया।
बोली सीडीपीओ
इस संबंध में पूछे जाने पर भगवानपुर सीडीपीओ अंजू कुमारी ने बताया कि बल्लीपुर आँगनबाड़ी केंद्र 2 के सेविका द्वारा रिश्वत लिए जाने का वीडियो वायरल होने व कैमूर डीएम को आवेदन देने के बाद कैमूर डीएम व प्रभारी डीपीओ के निर्देश पर उक्त गांव में जाकर सेविका से लाभर्थियों के घर घर जाकर रिश्वत के 70 -70 रुपये को वापस कराया गया। 7 लाभार्थियों से सेविका द्वारा रुपये लिए गए थे।
जिसे वापस कराया गया है और लाभार्थी का हस्ताक्षर भी कराया गया। लाभार्थियों को बताया गया है कि बाल विकास परियोजना अंतर्गत सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओ के लाभ के लिए किसी भी व्यक्ति या लाभुक को सेविका या किसी भी कर्मी को एक रुपये नहीं देना है। जो लाभ मिलना है वह हर लाभुक को जरूर मिलेगा। जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भी रुपये नहीं देना है।
यह है पूरा मामला, ऐसे हुआ था सेविका का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
भगवानपुर प्रखंड के पढौती पंचायत के बल्लीपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र दो सेविका मंशा देवी द्वारा पोषाहार के राशि को खाते में डलवाने के बदले 70-70 रुपये लिया जा रहा था। जिसका किसी ने सेविका के रिश्वत लेते हुए वीडियो अपने मोबाईल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था और वायरल कर दिया था। जिसके बाद बल्लीपुर वार्ड 2 के सदस्य व ग्रामीणों द्वारा उक्त सेविका पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया।
बल्लीपुर वार्ड 2 के वार्ड सदस्य बलिराम पांडेय व ग्रामीणों द्वारा सेविका मंशा देवी पर पोषाहार के बदले खाता में पैसा डालने के लिए लाभार्थियों के परिजनों से अवैध रुपए लेने का आरोप लगाया गया है। इसमें मामला में आवेदन डीएम को दिया गया है। दिए गए आवेदन के माध्यम से कहना है कि सेविका द्वारा बच्चों के पोषण हेतु अनाज के बदले खाता में पैसा डालने के लिए प्रत्येक लाभार्थियों से 70-70 रुपये नगद रिश्वत लेकर पैसा खाते में डाला जा रहा है।
इसकी शिकायत लाभार्थी के परिजनों द्वारा वार्ड नंबर 2 के ग्राम बल्लीपुर के वार्ड सदस्य बलिराम पांडेय से की गयी।वार्ड सदस्य बलीराम पांडे द्वारा तुरंत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संपर्क किया गया तो पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि किसी भी लाभार्थियों से किसी भी तरह का कोई राशि नहीं लेना है। लेकिन नवनियुक्त सेविका द्वारा लाभार्थियों से रिश्वत के तौर पर 70 -70 रुपये लिया जा रहा है।इसका साक्ष्य के रूप वीडियो भी बनाया गया है।
जिसमें साफ तौर पर रिश्वत लेते हुए होते हुए नोक झोंक होते दिखाई दे रहा है। यह घोर अन्याय है। इतना ही नहीं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी रिश्वत लिया जाता है। नवनियुक्त सेविका द्वारा रिश्वत लेकर काम करने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। डीएम से आवेदन के माध्यम मांग की गई है कि नवनियुक्त सेविका मंशा देवी से सभी लाभार्थी के लिए गए रुपये वापस कराया जाए और मामले की जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की रुपए लेने का मामला सामने नहीं आए। वायरल वीडियो में सेविका घूंघट में दिख रही थी।


