Kaimur। मोबाइल गेम से बच्चों के कई बार सुसाइड के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला कैमूर में भी सामने आया है।जहां मोबाईल गेम की लत से बहुत ही दर्दनाक व हृदय विदारक घटना सामने आ रही है। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां मंगलवार की सुबह भाई ने अपनी बहन को मोबाईल गेम खेलने में मशगूल होने के बाद मना किया तो उसने फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। इस हृदय विदारक घटना की सूचना पाकर हर कोई हैरान थे।
अभिभावकों में अपने बच्चे के भविष्य के प्रति बहुत बुरा असर पड़ते हुए समझ आ रहा था। उन्हें मोबाईल गेम की लत से परेशानी व चिंता होने लगी है। मृतका की उम्र लगभग 15 वर्ष बताया जाता है। जो हाई स्कूल की छात्रा बतायी जाती है। घटना के बाद परिजनों को पता चलता तो सांसे चलता देख उसे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद परिजनों ने मृतका के शव को अपने गांव पर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।वैसे यह मामला थाने तक नहीं पहुँचा लेकिन लोग इस घटना को सुनने के बाद हतप्रभ हो जा रहे है। अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लग रही है। घटना की सूचना से सभी हैरान है। लोगों का कहना था कि आखिर माता पिता या भाई व परिवार के कोई भी सदस्य बच्चों को किसी बुरी लत से छुड़ाने या उनकी गलतियों पर डांटते या समझाते है तो उन्हें बुरा नहीं मानना चाहिए।
लेकिन आज के बच्चे ऐसे हो गए है। मोबाईल गेम या मोबाईल का लत गया है। ऐसे में परिवार वाले के उनके भविष्य के लिए समझाने वाले अच्छे बात व संस्कार बुरा लगने लगा है। बच्चों को डांटना पर गलत कदम उठा ले रहे है। जो काफी भयावह स्थिति भविष्य की दर्शाता है। इस घटना को लेकर लोग मर्माहत है।
कैमूर लाइव न्यूज़ की अपील
सभी अभिभावको से कैमूर लाइव न्यूज़ पोर्टल की अपील है कि वे बच्चों पर ध्यान दें। बच्चों को मोबाईल नहीं दें। उन्हें मोबाईल व मोबाईल गेम की लत से दूर रखें। क्योंकि आज के समय में मोबाईल ऐसी चीज बन गयी है। बच्चे मोबाईल को एक पल के छोड़ना नहीं चाहते है जब वे गेम खेलते है तो उसी के अनुसार हो जाते है।
उन्हें मना करने बुरा लग जाता है और गलत कदम उठा लेते है। ऐसे में अभिभावकों व परिवार के सदस्यों द्वारा बच्चों को मोबाईल से दूर रख कर उनसे बातचीत करनी चाहिए। बच्चों को फिजिकल गेम, कला,संगीत,पेंटिंग व अन्य माध्यमो में उनका रुझान को बढ़ाना चाहिए। अच्छे संस्कार देना चाहिए।

