भभुआ कैमूर। मंगलवार की दोपहर हुई तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। वही एक गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गया। जिसका इलाज के लिए परिजनों व लोगो परसथुआ बाजार के निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।घटना जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग गांव की है।
मृतकों की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव के रामायण चौहान के पुत्र राजेश चौहान, परसिया गांव का चन्द्रजीत चौहान का 31वर्षीय पुत्र रविराज चौहान, घायल वरुणा गांव के बाला सिंह बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, दुमदुमा गांव का मृतक मंगलवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान खेत पर जाकर आर कोन कर रहे थे। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से उनकी घटनास्थल पर मौत हो गयी।
वही परसिया गांव का मृतक गांव के पूरब खेत में धान की रोपनी करा रहे थे।इसी दौरान ठनका गिरने से मौत हो गयी। वही तीसरा घायल वरुणा गांव के बधार में अपने भैंसों को चारा खिला रहे थे और इसी बीच ठनका गिरने से झुलस कर जख्मी हो गये। आकाशीय बिजली गिरने से झुलस कर जख्मी होने के बाद ग्रामीणों ने देखा तो दौड़ उसे इलाज के लिए परसथुआ बाजार के निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
वही मृतकों के गांव में घटना के बाद कोहराम मच गया और परिवार वालों दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर कुढ़नी थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।

