रामपुर में आन बान शान से हुआ झंडोतोलन, धूमधाम से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

भभुआ/रामपुर/कैमूर(बंटी जायसवाल)। गुरुवार को रामपुर मुख्यालय सहित सभी गांवों धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ 74 वां गणतंत्र दिवस का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर आन बान शान से तिरंगा झंडा को फहरा कर राष्ट्रगान के साथ सलामी दी गयी। झंडोत्तोलन के बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहे आदि की नारे लगाये गए।
 रामपुर प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, संस्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया। सुबह से ही देश भक्ति गाना बजने लगी।रामपुर प्रखंड मुख्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव द्वारा झंडोतोलन कर की गई। 
बेलाव थाना में थानाध्यक्ष, बाल विकास परियोजना कार्यालय और कुशल युवा केंद्र पर बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ, बीआरसी में बीईओ, रामपुर पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, करमचट थाना में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम,  प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में मुखिया, सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, पार्टी दफ्तरों में अध्यक्ष द्वारा झंडा फहराया गया। प्रसाद के रूप में मिठाइयां बांटी गयी। 
देशभक्ति गीतों की रही धूम 
मेरा रंग दे बसंती चोला..., ऐ मेरे वतन के लोगो... आदि देश भक्ति गीतों की धूम रही और क्षेत्र में गूंजता रहा। सभी की आँखे वीर शहीदों की बलिदान, वीरता की गाथाएं सुन कर भर आती हुई दिखायी दी। इस अवसर पर सभी लोगो ने अपने अपने अंदाज में गणतंत्र दिवस की पावन अवसर पर बधाई दी गई। सोशल मीडिया से गणतंत्र दिवस की बधाइयां व शुभकामनाएं लोगों द्वारा दी गयी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top