रामपुर कैमूर। शनिवार को रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम और अमाव गांव के खेल मैदान पर कैमूर एसपी राकेश कुमार के सौजन्य से नक्सल विचारधारा में भटके लोगों को मुख्य विचारधारा में जोड़ने के लिए कैमूर पुलिस की सुनहरी पहल खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच का आयोजन हुआ।रामपुर स्टेडियम और अमाव खेल मैदान पर पहले सेमिफाईनल फुटबॉल मैच का उद्घाटन के मुख्य अतिथि डीएसपी मुख्यालय साकेत कुमार व भभुआ एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह द्वारा सयुंक्त रूप से फीता काट कर किया।
किक मार कर मैच का शुभारंभ किया गया। वही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। रामपुर स्टेडियम में पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच बेलाव और हुड़री के बीच खेला गया। जिसमें हुड़री ने बेलाव को दो गोल से हराया। मैच 30-30 मिनट का खेला गया जो मध्यांतर तक दोनो टीम के किसी द्वारा गोल नही किया गया।
इसके बाद मध्यांतर के चौदहवें मिनट बाद हुडरी टीम के जर्सी नम्बर पांच रामचन्द्र पासवान ने एक गोल कर अपने टीम को एक शून्य से बढ़त बनाया उसके बाद हुडरी के टीम के जर्सी नंबर 12 उपेंद्र तिवारी द्वारा पच्चीसवें मिंनट में दूसरा गोल कर अपने टीम को दो शून्य से बढ़त दिलाई।
जिसके बाद हुडरी टीम ने बेलाव में दो गोल दाग फाइनल मैच में जगह बनाया। मुख्य रेफरी की भूमिका ओमप्रकाश राम सहायक रेफरी रामलखन प्रसाद व विनोद कुमार गुप्ता। बेलाव स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंच कर खेल का आनंद उठाया।
आज रविवार को दूसरा सेमिफाइनल मैच मझियाव व अमाव के बीच खेला जायेगा। मंच का संचालन मनोज गुरीजी, मौके बेलाव थानाध्यक्ष सुहैल अहमद, एसआई कामत प्रसाद, एएसआई प्रभु मांझी, श्याम शुन्दर राम सहित बेलाव थाना के सभी पुलिस पदाधीकारी उपस्थित थे।
इधर, अमाव खेल मैदान पर बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच गाजीपुर यूपी और सबार कैमूर बिहार की टीम के बीच खेला गया। जिसमें गाजीपुर की टीम 5 गोल मारा तो सबार की टीम सिर्फ एक गोल मार पाई। जिसमें गाजीपुर ने चार गोल से सबार की टीम को हराया।
रेफरी के रूप में नौशाद आलम, लाइंसमैन के रूप में भुवनेश्वर सिंह,विजेंद्र सिंह, कमेंट्री धर्मदेव चौधरी शिक्षक ने निभाई। यहां भी बालिका फुटबॉल मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे थे। दूसरा बालिका सेमीफाइनल मैच सबार खेल मैदान पर पटना और सासाराम के बीच रविवार को खेला जायेगा।
मौके पर करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,प्रमुख घूरा यादव, सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी,विमलेश पांडेय,दिनेश दुबे, व्यवस्थापक के रूप में सुरेंद्र सिंह, मदन सिंह,सुनील सिंह,शंभू सिंह, जितेंद्र सिंह,वीरेंद्र सिंह नागेंद्र सिंह,सुदर्शन सिंह, पूर्व मुखिया बेचन सिंह, जावेद अख्तर, डा शहादत,वकील सिद्धिकी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
