राबर्ट्सगंज से भभुआ जा रही यात्री बस, ब्रेक फेल होने के कारण हुआ घटना
भभुआ कैमूर। गुरुवार को कैमूर जिले के अधौरा भभुआ पथ में मुसहरवा बाबा मंदिर के आगे हनुमान घाटी में एक यात्री बस ब्रेक फेल होने के कारण पलट गई। जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे है। मौके पर घटना की सूचना मिलने के बाद भगवानपुर सीएचसी से एबुलेंस और भगवानपुर थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घटनास्थल से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भगवानपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां घायलों का ईलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हनुमान घाटी में पलटी यात्री बस राबर्ट्सगंज से भभुआ यात्रियों को लेकर जा रहा था। इसी बीच लगभग दस बजे बस का ब्रेक घाटी में फेल हो गया और पलट गया। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। 6 यात्री घायल बताए जा रहे है। जिसमें 2 महिला और 4 पुरुष बताए जा रहे है। घायलों को गंभीर चोट नहीं लगा है। जिनका भगवानपुर सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है।
भगवानपुर थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि ब्रेक फेल से हनुमान घाटी में बस दुर्घटना हुई है। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा नहीं हुआ है। बस पलटा है 5 लोग घायल है। जिनका इलाज भगवानपुर सरकारी अस्पताल में चल रहा है। गंभीर चोट किसी भी यात्री को नहीं लगा है।
