मुंडेश्वरी धाम में रोपवे निर्माण को लेकर हुई लोक सुनवाई, कई बिंदुओं पर चर्चा कर ली गयी सहमति


भगवानपुर।
प्रखंड के रामगढ़  के पवरा पहाड़ी पर स्थित अति प्राचीन माता मुंडेश्वरी का मंदिर है। जहां मुंडेश्वरी मंदिर तक श्रद्धालुओं के आने जाने के सुविधा के लिए रोपवे निर्माण कराया जाना है। जिसको लेकर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद पटना द्वारा बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कैमूर जिले के मुंडेश्वरी हिल्स पर रोपवे प्रणाली विकसित करने से संबन्धी परियोजना के पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए शुक्रवार को मुंडेश्वरी धाम के पर्यटन भवन परिसर में लोक सुनवाई की गई।


 जिसमें  पटना से प्रदूषण विभाग के पदाधिकारी,पुल निर्माण विभाग, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बीडीओ चंद्रभूषण कुमार,सीओ विनोद कुमार सिंह,प्रभारी थानाध्यक्ष सुजीत कुमार,धार्मिक न्यास के अकाउंटेंट गोपाल कृष्ण,प्रबंधक संदीप कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों व लोग शामिल हुए।


जहां बैठक में रोपवे निर्माण को सहमति को लेकर चर्चा किया गया तो सभी ने सहमति जताई। बताया गया रोपवे का मुंडेश्वरी धाम में निर्माण हो जाने से लोगों को काफी राहत मिल जाएगा। पैदल नहीं जाना पड़ेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top