आज कैमूर में समाधान यात्रा पर आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जायेंगे तीन जगहों पर, जानिए पूरा टाइम टेबल कार्यक्रम का

पढ़ौती गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के खेल मैदान में हेलीपैड पर उतरेगा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला

पढौती में लोगों से संवाद, पुस्तकालय का उद्घाटन कर जायेंगे कोचाड़ी

कोचाडी में विभिन्न विभागो के लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण और बुनकरों से संवाद

भभुआ के लिच्छवी भवन और समाहरणालय में भी कार्यक्रम 

भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। आज रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा के दौरान कैमूर में आगमन हो रहा है। जहां मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 5 घंटे में पढौती, कोचाड़ी तथा भभुआ लिच्छवी भवन और समाहरणालय में जायेंगे।सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का समाधान यात्रा के तहत आगमन 7 फरवरी को होने वाला था।जिसके बाद कार्यक्रम में बदलाव होकर 28 जनवरी हुआ फिर बदलाव होकर 29 जनवरी हो गया। आज रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कई दिनों से निर्धारित कार्यक्रम स्थलो तक जोरशोर से तैयारियां कराई जा रही है।

 शनिवार को पढौती, कोचाड़ी तथा भभुआ लिच्छवी भवन और समाहरणालय तक सीएम के आगमन को लेकर साफ सफाई,रंग रोगन, बैरिकेडिंग सहित कई प्रकार के काम हो रहे थे। ताकि किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत न हो। 
 मुख्यमंत्री का निर्धारित कार्यक्रम के तहत भगवानपुर प्रखंड के पढ़ौती और कोचाड़ी गांव में योजनाओं का जायजा लेते हुए महादलित लोगों और बुनकरों से संवाद करेंगे। पढौती में  पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। कोचाड़ी के बाद सड़क मार्ग से अपने काफिले के साथ भभुआ लिच्छवी भवन और जिला समाहरणालय में जायेंगे। 
जहां दिव्यांगजनों को बैट्री ऑपप्रेटेड मोटराइज्ड ट्राई साईकिल का वितरण , जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक करेंगे। इसके कृषि भवन परिसर में बने निर्मित हेलीपैड से पटना के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर जायेंगे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा के तहत मिनट  टू मिनट कार्यक्रम के बारे में जान लीजिए..

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top