कैमूर : कुएं में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

रामपुर। रामपुर प्रखंड क करमचट थाना क्षेत्र के पाली गांव में सोमवार की सुबह कुएं में गिरने से डूब कर से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान पाली गांव के मिथुन राम के 5 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार के रूप में हुई है। जो गांव के ही कुएं के पास खेल रहा था। इसी बीच खेलते खेलते वह कैसे कुएं में गिर गया और पानी में डूबने से मौत हो गई। 

 जब देर तक परिजनों को उत्तम के बारे में कोई नहीं पता चला तो खोजबीन शुरू किया गया। अचानक किसी ने कुएं के पास जाकर देखा तो शक हुआ। जिसके बाद कुंए से बच्चें को निकाला गया तो बच्चा मृत पाया गया। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर करमचट थानाध्यक्ष पुलिस दलबल के साथ पहुंचे। 

बच्चें के मौत के बारे में जानकारी प्राप्त की। शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुएं में गिरकर डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। जिसके बाद शव के पोस्टमार्टम भभुआ सदर अस्पताल में कराकर, परिजनों को सौंप दिया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top