रामपुर। रामपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को वर्ष 2022 में फैमिली प्लानिंग यानी परिवार नियोजन योजना में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर मंगलवार को भभुआ सदर अस्पताल में जिला स्वास्थ समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया है। यह जानकारी रामपुर पीएचसी के प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने दी।
उन्होंने बताया कि भभुआ सदर अस्पताल में जिला स्वास्थ्य समिति सचिव सह सीएस डॉ मीना कुमारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ऋषिकेश जायसवाल द्वारा द्वारा रामपुर पीएचसी को वर्ष 2022 में परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया है।
रामपुर को ओवर ऑल जिला में अंडर 5 में स्थान प्राप्त हुआ है।रामपुर पीएचसी को फैमिली प्लानिंग में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किए जाने पर डॉक्टरों और कर्मियो में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है।
