कैमूर में ईंट भट्ठा में बड़ा हादसा, मलबे में दबने से दो खच्चर की मौत, आधा दर्जन मजदूर गंभीर घायल

Bhabhua/Kaimur। कैमूर में बड़ा हादसा हुआ है। जहां ईंट भट्ठा का दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो खच्चर की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन मजदूर और पांच खच्चर घायल हो गए है। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामीदौरा मोड़ के समीप जीटी रोड के उत्तर तरफ एक ईट भट्ठे का है। घटना के बाद घायल मजदूरों को मलबे से निकाल कर इलाज के दुर्गावती पीएचसी भेजा गया। जहां तीन मजदूरों को स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया।
बाकी का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान डीडीखिली गांव के सत्येंद्र धोबी, भभुआ थाना क्षेत्र के कोहारी गांव के राजेश धोबी,सुग्रीव धोबी,अलियार, ध्यानी राम रोहुवा, यूपी के रायबरेली के मोहित तिवारी के रूप में हुई है। 
 मिली जानकारी के मुताबिक,बुधवार को खमिदौरा मोड़ के जीटी रोड के उत्तर तरफ रोहुआ के पास स्थित सीईसी ईट भट्ठा पर मजदूर काम कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक ईट भट्टे की दीवार गिर गई। हादसे में आधा दर्जन मजदूर 7 खच्चर मलबे में दब गए। घटना के बाद कोहराम और अफरा तफरी मच गई। आस पास के लोगों की काफी भीड़ जुट गई। जिसके बाद मलबे से मजदूरों को निकाला गया। जिसमें दो खच्चर की मौत हो गई थी। जबकि पांच खच्चर घायल थे। छह मजदूरों भी घायल निकाले गए। जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया। घटना की सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस जांच में जुट गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top