Desk: भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर आ रही है। खबर यह है कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। जिसका शव यूपी के वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में लटकता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल में जुट गई है। आखिर भोजपुरी एक्ट्रेस ने इतना बड़ा क्यों कदम उठाया, सुसाइड के पीछे का क्या कारण है, पता लगाने में पुलिस जुट गई है। फैंस को बड़ा झटका लगा है।
गौरतलब है की भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की लगभग 25 साल ही बताई जा रही है। जो इतनी कम उम्र में ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अच्छी खासी पहचान बना ली थी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। वह हमेशा अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती थीं।
आकांक्षा के इंस्टाग्राम पर पोस्ट्स करते ही फैन्स प्यार लुटाते थे। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं आकांक्षा दुबे का आखिरी पोस्ट भी करीब 15 घंटे पुराना है। जिसमें वह डांस करते नजर आ रही हैं।
टिकटॉक से फिल्मों तक सफर
आकांक्षा यूपी के भदोही की रहने वाली बताई जाती है।आकांक्षा का मन हमेशा से ही ग्लैमर वर्ल्ड की ओर लगता था। उन्होंने शुरुआत टिक टॉक से किया था। वीडियोज बनाकर अपलोड करती थी। वही से फेमस हुई। इसके बाद मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाई और धीरे धीरे सफलता मिलती गई।
समर सिंह के साथ जुड़ा है नाम
आकांक्षा के कई गानों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। जिसमें तू जवान हम लैका, काशी हिले पटना हिले, नमरिया कमरिया में घोस देब, बहुरिया मेरा जंग मेरा फैसला, मुझसे शादी करोगी, वीरो की वीर, फाइटर किंग आदि शामिल हैं। कई बार आकांक्षा का नाम भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ जुड़ा था। भोजपुरी सिनेमा के साथ ही फिल्मों और संगीत में भी आकांक्षा में काम किया था। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है।
आज ही पवन सिंह के साथ गाना हुआ रिलीज
भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने के साथ वह इंस्ट्राग्राम पर रील्स भी बनाकर अपलोड करती रहती थी। जिसे लाखों लोग पसंद करते थे। वह 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाली की 2' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। यहां से उन्हें नई पहचान मिली। आकांक्षा का आज रविवार 26 मार्च को पवन सिंह के साथ 'आरा कभी हारा नहीं' गाना रिलीज हुआ है। लेकिन क्या हुआ कि एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया। एक्ट्रेस ने यह कदम क्यों उठाया यह अभी पता नही चल पाया है।
पुलिस ने परिजनो को दी सूचना
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा के सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। आकांक्षा के परिजन को भी इस घटना के बाद बारे में पुलिस ने जानकारी दी।सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए है।
