मां मुंडेश्वरी मंदिर पुरोहित के बेटे सौरभ ने किया कमाल, मैट्रिक परीक्षा में 94 % लाकर बना कैमूर टॉपर, बनना चाहता है आइएएस

कैमूर में मैट्रिक परीक्षा के टॉप 3 के जान लिजिए नाम और कितना मिला अंक 

भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। शुक्रवार को बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया। रिजल्ट जारी होते ही छात्रो ने साइबर कैफे,मोबाईल इंटरनेट से रिजल्ट देखने को बेताब दिखे। कोई छात्र का अच्छा नम्बर या पास हो गया तो ख़ुशी से झूम उठा तो कोई फेल होने पर उदास दिखा। मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2023 में बिहार बोर्ड का कैमूर के टॉपर थ्री स्टूडेंट्स का नाम सामने आया है।

 जिसमें कैमूर टॉपर में पहले स्थान सौरभ तिवारी है।जो उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामगढ़, भगवानपुर के छात्र है 470 अंक प्राप्त हुआ। जबकि दूसरे स्थान पर कुदरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय औरैया के छात्र आसिफ खान को 469 अंक तो तीसरे स्थान पर जगजीवन हाई स्कूल मचखिया के छात्रा नेहा कुमारी को 464 अंक प्राप्त हुआ है।


मैट्रिक परीक्षा में कैमूर टॉपर में सौरभ तिवारी की बात करें तो वह भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ गांव के निवासी है। मैट्रिक परीक्षा में जिला में टॉप करने पर इनके गांव में खुशी का माहौल है। सौरभ ने माता पिता और शिक्षको का नाम रौशन किया है। जानकारी के मुताबिक, इनके पिता सत्येंद्र तिवारी मां मुंडेश्वरी मंदिर के पुरोहित तो माता गुड़िया देवी गृहिणी है।सौरभ को 470 अंक यानि 94 प्रतिशत मार्क मिला है। 

 मैट्रिक में कैमूर टॉपर बनने के बाद माता पिता शिक्षकों द्वारा मिठाई खिला कर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।सौरभ के घर पर बधाई देने वाले लोगों के तांता लगा हुआ है। सौरभ ने अपना,माता पिता व परिवार का भी सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। चाचा बबलू तिवारी ने बताया कि सौरभ बचपन से ही तेज व प्रतिभावान है। सौरभ ने कैमूर टॉपर बनने के पीछे सफलता का श्रेय माता - पिता,परिवार ,गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि माता पिता व गुरुजनो हमेशा से पढ़ाई में सहयोग किया।

मैट्रिक परीक्षा के लिए रणनीति बना कर मेहनत के साथ पढाई किया। जिसका परिणाम है आज मुझे कैमूर टॉपर बनने का सौभाग्य मिला है।उन्होंने बताया मेरा सपना इसी तरह पढाई करते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी कर आईएएस बनना है। ताकि देश और समाज की सेवा कर सकूं। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि जब भी पढाई करो मेहनत व लगन से करो,सफलता आपके कदमो को चूमेंगी। अपने सफलता में। शिक्षक चंदन तिवारी, मनोज गोस्वामी, संतोष शौर्या, सुनील शर्मा, सुजीत शर्मा का अहम योगदान रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top