वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा सिंह के सुसाइड मामले में घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी गायक समर सिंह गिरफ्तार हो गया है। जिसे वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम ने गाजियाबाद से धर दबोचा है। आरोपी गायक समर सिंह को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वाराणसी लाए जाने की तैयारी चल रही है। जबकि समर सिंह का भाई सह दूसरा आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी और तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक,आरोपी गायक समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में लगातार ठिकाने बदल छुप कर रह रहा था।
गौरतलब है कि गिरफ्तार गायक समर सिंह पर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। हालांकि आकांक्षा के परिवार वाले द्वारा समर सिंह और संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया गया। यूपी पुलिस ने समर सिंह का पता बताने को इनाम देने की घोषणा भी की थी।
गुरुवार को अदालत ने आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था।अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके बाद ही आरोपी गायक समर सिंह को क्राइम ब्रांच की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल सोमेंद्र के कमरे में मृत पाई गई थीं। आकांक्षा दुबे के परिवार वाले द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया गया था।