कैमूर में अवैध खनन करते भभुआ DSP ने जेसीबी और ट्रैक्टर किया जब्त, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, जेसीबी चालक फरार


रामपुर कैमूर। कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के अमाव गांव से रोहतास के चेनारी जाने वाली पथ में दुर्गावती नदी पुल से 200 मीटर दक्षिण में बीहड़ में अवैध बालू मिट्टी मिश्रित का अवैध खनन किया जा रहा था। जिसकी सूचना किसी ने भभुआ डीएसपी को दी। सूचना के बाद मौके पर भभुआ डीएसपी ने पहुंच कर घटनास्थल से जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर करमचट थाना में भेज दिया गया। 

जबकि ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जेसीबी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक बेलाव थाना क्षेत्र के अहिराव गांव के कामता बिंद का 34 वर्षीय पुत्र तेजप्रताप बिंद बताया जाता है। जिसे जेल भेजा जाएगा।  

इसकी जानकारी करमचट थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अमाव गांव के दुर्गावती नदी के किनारे जेसीबी और ट्रैक्टर से अवैध बालू मिट्टी की खनन किया जा रहा था। सूचना पर भभुआ डीएसपी मौके पर पहुंच कर करमचट थाना की पुलिस द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। 

ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है और जेसीबी चालक फरार हो गया है। वरीय अधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। ट्रैक्टर मालिक और चालक, जेसीबी मालिक और चालक पर अवैध खनन मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। नाम और जानकारी पता लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर और जेसीबी कहां का है। गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक को जेल भेजा जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top