भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के मोहनिया थाने की पुलिस ने रामगढ़ मोहनिया पथ पर स्थित अहिनौरा गांव में छापेमारी के दौरान 1.9 किलो ग्राम गांजा और 5.4 लीटर देशी शराब के साथ एक तसर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और कार भी जब्त कर थाना लाया गया है।
गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद मेडिकल जांच कराते हुए न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया गया।गिरफ्तार तस्कर की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के अहिनौरा गांव निवासी इस्लाम मियां का 30 वर्षीय पुत्र बाबू जान मियां के रूप में हुई है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में शराबबंदी है। इसके बाद शराब तस्करों द्वारा शराब और गांजा जैसे मादक पदार्थों की खरीद बिक्री धडल्ले से किया जा रहा है।
इस संबंध में मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया कि मोहनिया थाना क्षेत्र के अहीनौरा गांव में एक कारोबारी गांजा और शराब का कारोबार करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसआई चंदन कुमार को छापेमारी दल के साथ छापेमारी किया गया तो कारोबारी बाबू जान मियां के घर से 1.9 किलो ग्राम गांजा और 5.4 लीटर देशी शराब, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक हजार रुपया नगद बरामद किया गया।

वही कारोबारी बाबू जान मियां को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एक कार को जब्त कर थाना लाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की करवाई की जा रही है और इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मेडिकल जांच कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।