पिता ने शादी की नियत से बेटी के अपहरण का दर्ज कराया प्राथमिकी,थाने पहुंच गायब युवती ने कर दिया कांड

नानी के घर से भागी थी युवती,भभुआ कोर्ट में 164 का बयान कराया दर्ज

 रामपुर। रामपुर प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र के बेलाव गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी के शादी की नियत से भगाने के मामले में गांव के ही एक लड़के पर 23 जून को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बेला थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच प्राथमिकी के 3 दिनों बाद गायब युवती बेलाव थाने पहुंची। घटना की सब कुछ जानकारी पुलिस को दी।

कोर्ट में 164 का बयान कराया दर्ज
 जिसके बाद बेलाव थाने की पुलिस द्वारा भभुआ कोर्ट में ले जाकर युवती का 164 का बयान दर्ज कराया गया। इसकी जानकारी देते बेलाव थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि लड़की बेलाव गांव की रहने वाली है और वह अपने नानी के घर शिवसागर थाना क्षेत्र के गांव में रहती थी। जहां से 2 जून को वह कहीं चली गई थी। किसी को कोई सूचना नहीं दी थी।

21 दिनों बाद हुई एफआईआर 
 परिजनों और रिश्तेदारों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन कोई पता नहीं चला तो 23 जून को युवती के पिता ने बेलाव थाने में आकर गांव के ही एक लड़के पर शादी की नियत से अपनी बेटी को भगाने के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच पड़ताल की जा रही थी। 

गायब युवती अपने से पहुंची थाने
सोमवार को लड़की के पिता के एफआईआर के 3 दिन बाद लड़की बेलाव थाने पहुंचकर पुलिस सब कुछ बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने भभुआ कोर्ट में ले जाकर युवती का 144 का बयान दर्ज कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने कोर्ट में बताया है कि उसे किसी ने भगाया नहीं था। बल्कि वह खुद गई थी। इसमें किसी का दोष नहीं है। जिसके बाद कोर्ट ने लड़की को स्वतंत्र छोड़ देने का आदेश दिया। बेलाव थाने लाकर युवती को स्वतंत्र छोड़ दिया गया और परिजनो को जानकारी दे दिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top