भभुआ कैमूर। बुधवार को खेलने के दौरान तालाब में गिरकर डूबने से दो क्लास की छात्र की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिजनो का रोरोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया।
मृतक बच्चे की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सीवो गांव निवासी जितेंद्र कुमार का 10 वर्षिय पुत्र भाष्कर कुमार के रूप में हुई है। मृतक के बड़े पापा ने बताया कि बच्चा स्कूल से पढ़कर अपने पिता के साथ घर आया था और उसके बाद बैग रख कर कपड़ा बदला और अपने छोटे भाई के साथ खेलने निकल गया। जहाँ घर के पास में ही तालाब में है।
खेलने के दौरान उस तालाब में वह गिर गया। जहाँ गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है। यह सब देख उसका छोटा भाई घर आकर घटना की जानकारी दिया तो परिजनो भागे भागे तालाब पर पहुँचे। जिसके बाद गांव के तैराक लोगों द्वारा बच्चे को बाहर निकाला गया। तब तक बच्चे की सांस टूट चुका था। लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना भभुआ थाना को दिया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुँचे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लु पटेल ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने का मांग किया है।
