कैमूर में चोरी के 48 एंड्रायड मोबाईल के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार, बोकारो के मोबाइल शॉप से चोरी कर बेचते थे

भभुआ कैमूर। कैमूर में चोरी के 48 एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ महिला चोर समेत दो लोगो को चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार लोगों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के महुवरिया गांव निवासी राजकुमार और जनार्दनपुर गांव निवासी मनोज चौधरी की पत्नी ज्योति देवी बताई जाती है। इसकी जानकारी भभुआ डीएसपी शिवशंकर कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी। 

उन्होंने ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ख़रीगंवा बाजार में कम दाम में एंड्रॉयड मोबाइल बेचा जा रहा है। जिसके बाद चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार को मामले की जांच करने के लिए आदेश दिया गया। जिसके बाद संजय कुमार द्वारा मामले का जांच किया गया तो सब कुछ सही पाते हुए चोरी के नया 48 एंड्रायड मोबाइल के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। 

पुलिसिया पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि झारखंड के बोकारो के मोबाईल शॉप से मोबाइल की चोरी कर उसे यहाँ लाकर बेच दिया जाता था। इनका एक गिरोह है। जो अंतरजिला में चोरी की घटनाओं अंजाम देते है।उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ कई राज्य और जिला में एफआईआर दर्ज है। 

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में इनके निशानदेही पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के जनार्दनपुर गांव निवासी मनोज चौधरी के घर से छापेमारी कर चोरी के 48 मोबाइल को बरामद किया गया है।

जो झारखंड के बोकारो से 14 अप्रैल को दुकान का सटर को तोड़कर 120 मोबाइल चोरी कर रात को ही ट्रेन से कैमूर आ गए थे। मोबाइल को मनोज चौधरी के घर छिपाकर रख दिया था। जिसमें से 48 मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

इस चोरी के मोबाइल को मनोज चौधरी की बीबी ज्योति देवी और राजकुमार के द्वारा कम दामों में बेच दिया करते थे। जिनको गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजा जा रहा है। जबकि इस गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तारी को लेकर जांच में पुलिस जुटी हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top