कैमूर: बीजेपी सांसद का विपक्ष पर हमला: चोर चो.. मोदी को नहीं हरा सकते, इनके पास कोई PM मेटेरियल नहीं


विपक्ष से घबराने की जरूरत नहीं, मोदी जी ही फिर बनेंगे देश का प्रधानमंत्री

भभुआ कैमूर। 
गुरुवार को व्यापारिक सम्मेलन में सासाराम बीजेपी सांसद छेदी पासवान कैमूर जिले के भभुआ पहुंचे। जहां महागठबंधन और महासम्मेलन को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। गठबंधन में शामिल सभी लोगों को सांसद ने चोटा से तुलना कर दिया।

यह भी पढ़े...कैमूर : आम की टोकरियों के नीचे मिली शराब की पेटियां,443 लीटर शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

मोदी को हराने के लिए सम्मेलन किया
उन्होंने कहा कि जितने भी सीबीआई और ईडी में फंसे और चोर, चोटा आए है। उन्हीं लोगों का प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए सम्मेलन हो रहा है। सीबीआई को सीआईडी बता डाला और ईडी का नाम ही भूल गए फिर सहयोगी कार्यकर्ताओं से पूछ कर लिया ईडी का नाम।

बीजेपी को मजबूत कर रहे अमित शाह 
भभुआ में व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे सासाराम  बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने कहा लोकसभा का चुनाव सर पर है। अगले एक साल में लोकसभा का चुनाव होगा, तो अमित शाह बीजेपी को मजबूत करने के लिए दौरा करेंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश में किसी का नंबर आता है तो हमारे गृह मंत्री अमित शाह जी हैं।

40 सीटों पर होगी जीत
बिहार में उनका आगमन स्वाभाविक है। बिहार में बीजेपी का 40 सीटों पर जीत दर्ज हो। जिसके लिए बिहार में वह फोकस कर समय दे रहे हैं। बिहार में मुख्य रूप से बीजेपी है। बाकी तो महागठबंधन है। जो लोग बीजेपी से जुड़ना चाहेंगे उनका स्वागत है और हम उनको जोड़ने का भी प्रयास करेंगे।

विपक्ष से घबराने की जरूरत नहीं
 जो भी देश में सीबीआई और ईडी के कार्रवाई में फंसे है। उन्हीं का सम्मेलन यहां हो रहा है। यहां विपक्ष नाम का कोई चीज नहीं है। विपक्ष से घबराने की भी जरूरत नहीं है। चोर चोटा जो एक साथ मिल रहे हैं वह मोदी जी को नहीं हरा सकते है। देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और अगली बार भी प्रधानमंत्री मोदी जी बनेंग।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top