कैमूर : आम की टोकरियों के नीचे मिली शराब की पेटियां,443 लीटर शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

भभुआ कैमूर। गुरुवार को कैमूर जिला के मोहनिया चेक पोस्ट पर पुलिस द्वारा पिकअप की जांच में आम की टोकरियों की नीचे छुपा कर लाई जा रही भारी मात्रा में शराब लाई जा रही थी। जिसे पुलिस ने बरामद करते हुए निकलवाया तो 443 लीटर शराब मिला।
जिसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। 


बनारस से आम लोड कर जा रहा था
गिरफ्तार पिकअप चालक दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 (त्रिलोकपुरी) निवासी नंदलाल यादव का 38 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार यादव बताया जाता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बनारस से आम लोड कर गया जा रहा था। मुझे नहीं पता था कि इस पिकअप में आम की टोकरियों के नीचे शराब की पेटियां रखी हुई है।

शराब, पीकअप जब्त, चालक भेजा जाएगा जेल
 बिहार में चेक पोस्ट पर पहुंचते ही पुलिस ने पकड़ लिया और मोहनिया थाने में बंद कर दिया गया है। मोहनिया थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि आम की टोकरियों के नीचे शराब छुपा कर पिकअप से लाई जा रही थी। जिसमे कुल 443 लीटर शराब पाया गया है। पिकअप को जब्त कर लिया गया है। चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top