कैमूर में 2 ट्रकों में जोरदार टक्कर,चालक खलासी सहित तीन घायल, डिवाइडर तोड़कर एक ट्रक दूसरे ट्रक में भिड़ी

भभुआ कैमूर। गुरुवार को कैमूर जिले के कुदरा थाना के सकरी डायवर्सन के पास नेशनल हाइवे दो पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और खलासी सहित 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कुदरा सीएचसी में पुलिस द्वारा इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां ट्रक चालकों को गंभीर स्थिति देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों में यूपी के जौनपुर जिला मऊ गांव के गिरधारी यादव के 50 वर्षीय पुत्र विजय बहादुर यादव,  खलासी उत्तर प्रदेश के मऊ जिला के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र चिरैयाकोट गांव के श्यामा यादव के 22 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव, दूसरे ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला अदलहट थाना क्षेत्र गोरिया कला गांव के मोहन कुमार के 23 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार बताया जाता है।


खलासी मुकेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से लोहे का सरिया लेकर जौनपुर जा रहे थे। सासाराम से कुदरा की तरफ आ रहे थे। तभी दूसरे लेन में जा रहा ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए मेरे ट्रक में टक्कर मार दिया।जिसके बाद मेरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।

ग्रामीण ने बताया कि सासाराम की तरफ से कुदरा आ रही ट्रक में विपरीत लेन से जा रहा ट्रक ने अचानक मुड़कर टक्कर मार दिया और सासाराम की तरफ से आ रही गाड़ी अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग तोड़ एनएच-2 पर चढ़ने लगा। जिसमें दोनों ट्रक चालक और खलासी घायल हुए है।बारिश की वजह से लोग साइड रोड पर नहीं थे नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। 

कुदरा थाना के अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दो ट्रकों की टक्कर में 3 लोग घायल हो गए। तीनों को कुदरा सीएचसी में इलाज हुआ। दो को भभुआ सदर अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top