कैमूर में आकाशीय बिजली से 3 की मौत, कहीं भैंस चराने, बारिश में नहाने तो कहीं खेतों में काम करने के दौरान वज्रपात से गई जान

भभुआ कैमूर। कैमूर में शुक्रवार को मानसून की तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में  आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवकों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। जिसमें 2 युवक मोहनिया थाना क्षेत्र के तो एक युवक नुआंव थाना क्षेत्र के बताया जाता है। 

एक युवक भैंस चराने के दौरान,दूसरा बारिश के पानी में नहाने में तो तीसरा खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आया। जिससे उसकी मौत हो गई है।तीनों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।



भैंस चराने के दौरान गिरी बिजली
मृतको में पहला मोहनिया थाना क्षेत्र के चौरसिया गांव के संजय राम का 18 वर्षीय पुत्र गोलू उर्फ सनी कुमार बताया जाता है। जो खेतों में भैंस चराने के लिए गया था। बारिश होने पर भैंस को लेकर खेतों से आ रहा था। तभी आकाशीय बिजली उसके ऊपर की गिर गई। घटना की जानकारी होने पर तत्काल मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बारिश में नहाने के दौरान किशोर की मौत
 दूसरा मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई गांव के युनुस खान का 9 वर्षीय बेटा नियाज खान के रूप में हुई है। उसके पिता ने बताया कि हम लोग उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले है। घूम घूम कर साड़ी बेचने का काम करते है। फिलहाल हम लोग 10 से 15 दिनों से मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव में रुके हुए है। आज बारिश हुई तो मेरा बेटा हमलोगो के सामने ही बारिश के पानी में नहा रहा था। तभी अचानक ठनका उसके ऊपर गिर गई। जिसके बाद हमलोगों ने मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

खेत में काम करने के दौरान ठनका गिरा
तीसरा मृतक की पहचान नुआंव थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के मुन्ना मियां का 34 वर्षीय बेटा मुमताज अली के रूप में हुई है। जो खेतों में काम कर रहा था। इसी बीच बारिश के साथ ठनका की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 
  
बोले थानाध्यक्ष
नुआंव थानाध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि देवरिया गांव में वज्रपात से युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top