भभुआ में पंखे से कमरे में लटका मिला छात्र का शव, BSc की कर रहा था पढ़ाई

भभुआ कैमूर। कैमूर में एक छात्र का उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना भभुआ शहर के हवाई अड्डा के पास एक मकान की है। जहां बीएससी की पढ़ाई करने वाले छात्र का पंखे से लटका हुआ शव मिला। इसकी सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए परिजनों की उपस्थिति में  कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। 


मृतक छात्र की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सतवना गांव के राजमोहन सिंह यादव का पुत्र दरोगा यादव के रूप के हुई है। जो भभुआ शहर में हवाई अड्डा के पास स्थित एक मकान में रहकर बीएससी की पढ़ाई करता था।जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह परिजनों को लगभग 8 बजे उसके कमरे में फंदे से लटकने की सूचना मिली। घटना के बाद तुरंत परिजन पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।



ग्रामीण हीरा यादव ने बताया कि पंखा से लटक कर मौत की जानकारी मिली तो घटनास्थल पर हमलोग पहुंचे। तब तक पुलिस भी पहुंच चुकी थी। अंदर से दरवाजा बंद था बल्कि केवल सटा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में घर के अंदर जाकर देखा गया तो पंखे से गमछा के सहारे शव लटक रहा था। लेकिन उसका पैर जमीन पर था। जो संदिग्ध स्थिति लग रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए कि का घटना कैसे हुई है ?



भभुआ थानाध्यक्ष रामानंद मंडल ने बताया कि एक मकान से फंदे से लटकता हुआ छात्र का शव मिला है। पुलिस शव कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए भभुआ सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top