बेलाव बाजार में आज तक नाले का नहीं हुआ सफाई, बारिश होने पर नाले से पानी का नहीं होता निकास
भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के मुख्य बाजार बेलाव है। जिसे सासाराम सांसद छेदी पासवान को आदर्श ग्राम के रूप में गोद लिया गया है। जहां शनिवार को बेलाव बाजार में लगभग आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस झमाझम बारिश से बेलाव बाजार में स्थिति नारकीय हो गई और दुकानदारों का बुरा हाल हो गया। क्योंकि बाजार के दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। जिसके कारण दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दुकानों में 1 से 2 फीट तक पानी घुसकर जलजमाव हो गया। दुकानों में पानी घुसने का कारण नाले की साफ सफाई नहीं होना बताया जाता है।
बारिश के दौरान नाले की दो युवकों ने सफाई
बेलाव बाजार में बारिश के दौरान जब दुकानदारों के दुकान में पानी में घुसने लगा। नाले से पानी निकासी नहीं हो रहा था तो बेलाव बाजार दो युवकों ने जहां नाले में जाम लगा हुआ था वहां नाले के ढक्कन को हटा कर लाठी से कचरों को हटाया गया तब जाकर धीरे धीरे नाले और नाले के बाहर रोड के किनारे से पानी निकलना शुरू हुआ। इसके साथ ही जिन दुकानों में पानी घुसा था और जलजमाव हुआ था तो उन दुकानदारों द्वारा बाल्टी, मग बर्तन से पानी को उड़ेल कर निकालना शुरू किया।
नाले का सफाई नहीं होने से हुआ जलजमाव
बेलाव बाजार में दुकानदार शशिकांत दुबे, सुरेंद्र शर्मा सहित कई दुकानदारों ने बताया कि बारिश के बाद दुकानदारों की स्थिति नारकीय हो गई है।
क्योंकि दुकानों में तेज बारिश जब 10 से 15 मिनट ही हुई तो पानी घुसने से हालात खराब हो गई है। दुकानदारों की दुकान में एक से दो फीट तक पानी, जलजमाव हो गई है।ऐसा लग रहा है मानो झील सा नजारा बन गया है। दुकानदारों को बाल्टी लोटा से पानी को निकालना पड़ा है।
इसमें दुकानदारों को काफी कड़ी मशक्कत कर दुकान से पानी निकालकर साफ सफाई करते हुए भी देखा किया गया। दुकानों में पानी लगने का कारण नाले की साफ सफाई नहीं होना बताया जाता है। क्योंकि जब से नाली का निर्माण हुआ है तब से आज तक सफाई भी नहीं हुआ। इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से भी नाली की साफ सफाई कराने के लिए बरसात से पहले कहा गया था। लेकिन कोई पहल नहीं हुआ।
सासंद आदर्श ग्राम है बेलाव
दुकानदारों ने भी बताया कि बेलाव गांव सहित बाजार को सासाराम सांसद छेदी पासवान ने आदर्श ग्राम के रूप में गोद लिया गया है। लेकिन फिर भी बाजार और गांव में बारिश के बाद स्थिति जलजमाव से नारकीय बनी हुई है।
विधायक का जनता दरबार में सुनवाई नहीं
समाजसेवी अनिल सिंह ने बताया कि बेलाव बाजार में हल्की बारिश में ही दर्जनों दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। दुकानदारों को परेशानी हुई है। क्योंकि नाले की सफाई ही आज तक नहीं हुई है,नाले में कचरा और जाम लगा हुआ है। भभुआ विधायक भरत बिंद द्वारा रामपुर प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार लगाया गया। लेकिन उनके पास जाने पर भी समस्याएं का हल नहीं हो रहा है।विधायक जी बेलाव बाजार की समस्याओं पर ध्यान ही नहीं है।
बेलाव पंचायत में सफाई कर्मी हुए बहाल,फिर भी सफाई नहीं
लोगों ने बताया कि बेलाव बाजार बेलाव पंचायत अंतर्गत आता है। बेलाव पंचायत में स्वच्छता मिशन टू के तहत चयन हुआ है और सफाई कर्मी भी बहाल हुए है। फिर भी आज तक बेलाव
बाजार में नाले की साफ सफाई नहीं हुआ।जिसकी वजह से पहली बारिश में ही दुकानों में पानी घुस गया है। जहां तहां कचरा फेंका जा रहा है। वह भी उठाव नहीं हो रहा है।
10 दिनों में नाले की होगी सफाई
इस संबंध में पूछे जाने पर बेलाव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल रजक ने बताया कि बेलाव बाजार के नाले के ऊपर ढक्कन रखने से पहले सफाई कराई गई थी। लेकिन दुकानदार द्वारा कचरा फेंक कर जाम कर दिया गया है। जिसकी वजह से पानी घुसा होगा। 10 दिनों में नाले की सफाई कराई जायेगी। ताकि बारिश के पानी का निकास हो सकेगा।
