भभुआ विधायक के जनता दरबार में बोली विधवा फरियादी - साहब घर उजाड़ दिया,जमीन नहीं मिला, पंचायत भवन में रहने को विवश हूं

रामपुर में विधायक के जनता दरबार में कई पदाधिकारी रहे गायब, समस्याओं का निष्पादन नहीं हुआ 

जनता दरबार में आया 10 मामले,संबंधित विभागों के पदाधिकारी को भेजा गया

  भभुआ/रामपुर। रामपुर प्रखंड मुख्यालय की बहुद्देशीय भवन में शनिवार को भभुआ विधायक भरत बिंद द्वारा जनता की समस्याओं को लेकर जनता दरबार लगाया गया। लेकिन विधायक के जनता दरबार में कई विभागों के पदाधिकारी और कर्मी ही गायब रहे। जिसके चलते जनता दरबार में आने वाली समस्याओं का निष्पादन नहीं हो पाया। 

पीएम आवास बनाने के लिए जमीन नहीं मिला
जनता दरबार में थिलोई गांव की कंचन कुंवर ने कहा कि मैं गरीब हूं।अंचल प्रशासन द्वारा अतिक्रमण चलाकर 1 साल पहले मेरा घर तोड़ दिया गया। लेकिन आज तक घर बनाने के लिए जमीन नहीं दिया गया। जिसके कारण वह पंचायत भवन में रहने को विवश हूं। पीएम आवास आवास योजना का घर बनाने के लिए ज़मीन नहीं मिला।  जबकि आवास बनवाने के लिए 45000 रुपए पर भी मिला हुआ है। इस मामले में विधायक ने बीपीआरओ दिव्य शक्ति को जांच कर कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिया।

एक महीने में भी पारिवारिक सदस्यता नहीं बना
 सोनरा गांव के  शिव मंदिर पासवान ने कहा कि मैंने 30 मई को पारिवारिक सदस्यता बनाने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन आज तक नहीं बना। इसके अभाव में घर का कई कार्य प्रभावित हो रहा है। विधायक ने बीपीआरओ से नोट कराया। जनता दरबार में आवास,लाल कार्ड,भूमि विवाद, राशन कार्ड सहित कई मामले को लेकर लोगों ने आवेदन दिया। जिसकी सुनवाई करते हुए निष्पादन का निर्देश दिया गया। 

30 जुलाई को लगेगा जनता दरबार 
विधायक ने बताया कि जनता दरबार में सीओ सहित कई अधिकारी नहीं रहे क्योंकि उनका तबादला हो गया है और जिला में मीटिंग में गए थे। इस बार जनता दरबार में 10 मामला आया।जिसके निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारी को भेजा गया है। अगला जनता दरबार 30 जुलाई को लगेगा। जनता दरबार में प्रमुख घूरा सिंह यादव, बीडीओ संजय पाठक, उप प्रमुख सुनील यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top