रामपुर में 6 सूत्री मांग को लेकर भाकपा माले ने दिया धरना, भूमिहिनो को नहीं मिल रहा 5 डिसमिल बासगित भूमि

 


रामपुर/कैमूर। रामपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को भाकपा माले बिहार राज्य कमेटी के निर्देश पर 6 सुत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रखंड स्तरीय कमेटी द्वारा दिया गया। इसके पहले धरने वाले द्वारा बेलाव बाजार से पोस्टर,बैनर ,झंडा लेकर आक्रोश मार्च निकलते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में महंगाई बढ़ रही है।


 जिससे गरीबों, दलितों, कामगार मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर सामाज कल्याण व गरीब हितैषी योजना में लगातार कटौती की जा रही है। इसके कारण जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इसका परिणाम की इस मंहगाई में गरीबों व दलितों को काफी परेशानी हो रही है।


धरना के दौरान बताया गया कि बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत गरीबों को दो लाख अनुदान, सभी भूमिहिनों को 5-5 डीसमिल भूमि आवास,लाल कार्ड बंदोबस्त भूमि का मापी, बगही नहर को रामपुर तक सफाई कराने सहित 6 सुत्री मांग का ज्ञापन मिजिस्टेट के रूप में प्रतिनियुक्त जेई एनामुल हक को दिया। धरना का अध्यक्षता माले नेता सन्मुख पासवान ने किया। मौके पर बबन राम, सुरेश राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता, महिलाएं उपस्थित रही।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top