रामपुर कैमूर। रविवार की रात रामपुर प्रखंड के बड़कागांव पंचायत के दामोदरपुर गांव में दर्जनों लोग डायरिया से बीमार हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों व विकास मित्र के द्वारा रामपुर सीएचसी के डॉक्टर को रात्रि 9 बजे दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल रामपुर सीएचसी प्रभारी डॉ रमेश कुमार टीम के साथ उक्त गांव में पहुँचकर सभी डायरिया पीड़ित परिवार के घर घर जाकर इलाज किया गया।
जिन लोग उल्टी दस्त कर काफी बीमार हो चुके थे। उनको सीएचसी में एम्बुलेंस से लाकर भर्ती किया गया। जिसमे पांच महिला व एक पुरुष शामिल है।शेष लोगो को इलाज करने के बाद गांव में ही एनटी डायरिया किट दिया गया। सीएचसी में भर्ती आधा दर्जन डायरिया पीड़ित रात्रि में ईलाज के बाद सोमवार की सुबह तक सभी लोग खतरे से बाहर बताये गए।
जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त गांव में दर्जनों लोग डायरिया से बीमार हो गए है। तत्काल गांव में जाकर लोगो की जांच पड़ताल कर इलाज किया गया। जो लोग सिरियस थे,उनको हॉस्पिटल ले जाकर इलाज किया गया।
यह भी बताया कि दामोदरपुर गांव में टीम भेजी गई है। साथ ही टीम ने पूरे गांव में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।जरूरत मंद लोगों के बीच एनटी डायरिया किट का वितरण किया जा रहा है।टीम के साथ मौके पर डॉ, एएनएम के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

