कैमूर में यूपी का फर्जी एक्साइज दरोगा सहित तीन गिरफ्तार, पिस्तौल दिखाकर पकड़ने के बाद तत्काल हथकड़ी लगा पैसे की करते थे उगाही



स्विफ्ट डिजायर कार,रस्सा लगा हथकड़ी,नकली बाल,पिस्टल रखने का हौलस्टर,पुलिस वर्दी का बेल्ट,रुपए जब्त


गिरफ्तार फर्जी दरोगा पर लूट,आर्म्स एक्ट एवं चोरी जैसे संगीत मामले दर्ज 


भभुआ कैमूर। बिहार में अभी फर्जी आईपीएस के पकड़े जाने के चर्चे चल ही रहे थे कि अब बिहार के कैमूर जिले में फर्जी दरोगा के पकड़े जाने से चर्चा का माहौल और गर्म हो गया फर्जी दरोगा के साथ उसके दो अन्य साथी भी पकड़े गए हैं इसके बाद पूरे जिले में इस बात की चर्चा हो रही है की बिहार में अब कौन-कौन से फर्जी अधिकारी पकड़े जाएंगे इससे पहले कैमूर पुलिस के द्वारा फर्जी डीटीओ को भी पकड़ा जा चुका है।


कैमूर पुलिस द्वारा चैनपुर थाना अंतर्गत हाटा बाजार से फर्जी उत्तर प्रदेश (एक्साइज दरोगा) बनकर धन उगाही करने वाले एक गैंग का खुलासा किया गया है इस गैंग के द्वारा आम व्यक्तियों को अपने कब्जे में लेकर हथकड़ी लगाकर एवं पिस्तौल दिखाकर जान मारने की धमकी देते हुए पैसे की उगाई की जा रही थी।


गिरफ्तार फर्जी दरोगा उत्तर प्रदेश के गोलाघाट रामनगर निवासी सतीश चौहान का पुत्र त्रिलोकी चौहान उर्फ संजय चौहान बताया जाता है. दरोगा के साथ पकड़े गए दो अन्य साथियों में मिर्जापुर के कटरा कोतवाली निवासी सीताराम निषाद का पुत्र संदीप कुमार निषाद एवं वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के शिवपुरवा निवासी भरत लाल का पुत्र संजय साहनी बताए जाते हैं।


बुधवार को चैनपुर थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसडीपीओ शिव शंकर कुमार के द्वारा इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस के द्वारा फर्जी दरोगा सहित उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोबाइल एवं 22000 रुपए सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है. 


प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि फर्जी दरोगा एवं उसके दो अन्य साथी स्विफ्ट डिजायर से हाटा बाजार में पहुंचे और वहां एक व्यक्ति को पकड़ कर उसे हथकड़ी पहना दिए. एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को उन लोगों ने यूपी पुलिस के एक्साइज दारोगा के रूप में परिचय दिया और कहा कि यदि पैसा दोगे तो तुम्हें छोड़ दिया जाएगा अन्यथा तुम्हें मारकर कहीं फेंक देंगे इतना सुनने के बाद हाटा के उक्त व्यक्ति ने ₹22000 दिए लेकिन इसके बाद उन लोगों ने और पैसे की डिमांड की और पेमेंट एप के जरिए ₹20000 किसी नंबर पर डलवाए।


एसडीपीओ ने बताया कि इस दौरान इसकी जानकारी पुलिस को मिली और मोबाइल नंबर भी मिला। जिसके आधार पर डीआईयू की टीम और चैनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गाड़ी सहित फर्जी दरोगा एवं उसके दो अन्य साथियों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से ₹22000, 4 मोबाइल, रस्सा सहित एक हथकड़ी, इस मामले में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, पुलिस वर्दी का एक बेल्ट, पिस्टल रखने का हौलस्टार आदि बरामद किया गया।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top