मौके पर पहुंचे एसपी ने गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
भभुआ कैमूर। कैमूर के भभुआ शहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक को अपराधियों ने चाकू मार कर फरार हो गए। जिसकी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना भभुआ शहर के शिवाजी चौक के पास आजाद नगर मुख्य सड़क के पास की है। घटना के गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने पहुंच कर लोगों को शांत कराया और 2 लोगों को हिरासत में लेने की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार,मृतक युवक भभुआ थाना क्षेत्र के देवर्जी कलां गांव निवासी अजय पांडेय का 18 वर्षीय पुत्र रिशु पांडेय बताया जाता है। वह एक दिन पहले ही देवर्जी गांव से अपना मकान भभुआ के आजाद नगर आया हुआ था। जिसकी चाकू मार दिया गया। जिसे ईलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट पता नहीं चला। लेकिन सूत्रों और लोगों की मानें तो आपसी रंजिश में ये घटना हो सकती है। घटना के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भभुआ सदर अस्पताल के पास मुख्य सड़क को लोगों ने जाम कर दिया।सूचना पर भभुआ डीएसपी ने पहुंच कर लोगों को शांत कराया।
मौके पर पहुंचे कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी की देवी जी रोड शिवाजी चौक के आसपास एक युवक की चांकु मारकर हत्या कर दिया गया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करते हुए दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। बाकी सभी लोगों को भी चिन्हित कर लिया गया है। जिनके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
एसपी ने बताया कि पुलिस के जांच में यह मामला सामने आया है कि दो लोगो का अलग अलग गुट है। जो पहले के विवाद को लेकर आज 10- 12 की संख्या में आपस मे भीड़ गए थे। जिसमें एक गुट द्वारा चाकू मारकर रिशु पाण्डे की हत्या कर दिया गया है।
वहीं पुलिस द्वारा शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। जितने भी संभावित जगह है उन सभी जगहो पर पुलिस द्वारा अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी किया जा रहा है। जिसमें दूसरे गुट का एक मुख्य सरगना लकी पटेल, जिसे हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जल्द ही इस मामले से जुड़े सभी अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

