भभुआ कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है।जहां बस ने खड़े हाइवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार तीन तीर्थयात्री की मौत हो गयी। जब कि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।सभी तीर्थ यात्री यूपी के बाराबंकी के बताए जा रहे है।जो गया से पिंडदान कर लौट रहे थे।
NHAI ने पहुंचाया अस्पताल
घटना रविवार की सुबह लगभग 5 बजे कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 2 स्थित बरहुली गांव के पास की है।सूचना मिलते ही NHAI की टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मोहनियां अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।जबकि मृतक के शव का मोहनियां थाने की पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
नींद में था बस का चालक
मिली जानकारी के अनुसार, सभी तीर्थयात्री गयाजी धाम से पिंडदान कर लौट रहे थे। बस के चालक का नींद आने के कारण घटना होना बताया जाता है। इसी दौरान खड़े हाईवा में पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बस का खलासी, पंडा और एक तीर्थयात्री की मौत हो गयी।
सभी तीर्थयात्री यूपी के रहने वाले हैं
जानकारी के अनुसार,बस में सवार सभी तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले बताए जाते है।हादसे में घायल राजरानी पाल ने बताया कि हमलोग घर से तीर्थयात्रा पर निकले थे। बनारस के विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ मंदिर उसके बाद गया पिंडदान करने के बाद लौट रहे थे। सभी लोगों को विंध्याचल जाना था। इसके बाद प्रयागराज संगम और चित्रकूट दर्शन के बाद घर लौटना था। रविवार को लौटते समय कैमूर जिले के मोहनिया एनएच-2 के पास पुसौली में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
एक दर्जन से अधिक तीर्थयात्री घायल
NHAI के देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल NHAI की टीम ने एंबुलेंस भेजा। सभी घायलों को घटनास्थल से मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। सूचना जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल है। घायलों का मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में ईलाज चल रहा है। मोहनिया अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर मोहन कुमार ने तीन की मौत की पुष्टि की है।
यात्रियों को सुरक्षित घर भेजने के लिए जिला प्रशासन ने की बस की व्यवस्था
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के NH 2 स्थित बरहुली के पास पिंडदान कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके घर तक भेजने की कैमुर जिला प्रशासन ने बस व्यवस्था की। घटना स्थल पर पहुंचे मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह और डीएसपी प्रदीप कुमार ने यात्रियों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही उन्हें सुरक्षित घर तक ले जाने के लिए जिला प्रशासन ने बस की व्यवस्था करने के बात कही। साथ ही उनके साथ प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल भी सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए भेजा जाएगा।

