भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के पास आपसी गैंगवार में हुई चाकू बाजी में रिशु पांडे की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू और पल्सर बाइक बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के ऊपर लूट, चोरी , आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें 10 नामजद और 15 अज्ञात शामिल है।
इस मामले जानकारी भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी।उन्होंने बताया कि भभुआ शहर के शिवाजी चौक के पास कल दो पक्षों में हुई चाकू बाजी में एक व्यक्ति रिशु पांडे की मौत हो गई थी। जहां पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान करते हुए 6 घंटे के अंदर घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और लोगों को चिन्हित करते हुए छापामारी जारी है।
इनके निशान देही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक जब्त हुई है। भभुआ शहर में दो गैंग चलता है एक लकी का ग्रुप है तो दूसरा शक्तिमान का। शक्तिमान ग्रुप के तीन लोग मिल में काम करने जा रहे थे उसी समय लकी ग्रुप के 10 की संख्या में लोगों द्वारा रेकी कर तीनों के ऊपर हमला बोलते हुए घटना को अंजाम दिया गया था।
दोनों गैंग के लोगों का उम्र 18 से 19 वर्ष बताया जा रहा है। एक गैंग के मुख्य सरगना के भाई का मोबाइल दूसरे गैंग द्वारा छीन लिया गया था उसी में उन लोगों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई थी। जिसके बाद से वे लोग उनकी खोज में लगे हुए थे और मौका मिलते ही हमला कर दिया था, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है ।



