कैमूर: राजद ने प्रखंड मुख्यालय पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ दिया धरना, कहा गरीबों का खून चूस रहा है स्मार्ट मीटर

 


रामपुर कैमूर। बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व निर्देशानुसार कैमूर जिला अंतर्गत रामपुर प्रखंड मुख्यालय पर राजद प्रखंड इकाई ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दी। जिसकी अध्यक्षता राजद प्रदेश महासचिव सिद्धेश्वर कुशवाहा एवं संचालन राजद जिला मिडिया प्रभारी अशोक यादव कैमूरी ने की। वक्ताओं ने अपनी विचार रखते हुए कहा की पूरे देश में सबसे अधिक 50 लाख प्लस स्मार्ट मीटर लगाया गया।


 जबकि जनसंख्या में सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश में अभी तक केवल 11 लाख ही लगाए गए हैं। जो की तीसरे नंबर पर है। निजी कंपनियां क्रमशः अडानी एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एवं नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने 2025 तक लगभग 2 करोड़ घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का करार दिया है।


 बिहार में लगभग 2.76 करोड़ हाउस होल्ड (मकान) है । स्मार्ट मीटर खराबी के कारण यदि इन उपभोक्ताओं 100₹ भी ज्यादा वसूला जाता है। यह संख्या 276 करोड़ /महीने एवं प्रति वर्ष 3 हजार 3 सौ 12 करोड़ का मुनाफा प्राइवेट कंपनियों को होगा। इस वर्ष बिहार के कई इलाकों ने सुखाड़ जैसे प्राकृतिक आपदा का सामना किया। खेत सूखे पड़े थे, किसान परेशान थे।

22 करोड़ से अधिक की बिजली बेची गई

 इस परिस्थिति में किसानो को 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए थी। जबकि उन्हें सिर्फ 8 घंटे बिजली दी गई एवं इन्ही दिनों में 4 रुपया/यूनिट की दर से बिजली दूसरे राज्यों को बेचा गया। एक साल के अंदर 52 सौ मिलियन यूनिट अर्थात् 22 सौ करोड़ रुपए से अधिक की बिजली राज्य के बाहर बेच दी गई। जिससे किसानों को खेती करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


 विडंबना यह है कि जहां 4₹ प्रति यूनिट की दर से बिजली बेची जा रही है। वहीं समय समय पर राज्य सरकार द्वारा 8 रूपये/यूनिट की दर से दूसरे राज्यों से बिजली की खरीद की जा चुकी है। वहीं उपभोक्ताओं को 5 रुपया 80 पैसा न्यूनतम से लेकर 10 रुपया/यूनिट अधिकतम की दर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। बिहार की किसान, मजदूर, गरीब आवाम पर सरकार जबर्दस्ती स्मार्ट मीटर थोपने का काम कर रही है। जो खून चूसने का काम कर रहा है। 


 इसलिए राष्ट्रीय जनता दल कैमूर रामपुर यह मांग करता है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रतिक्रिया को अविलंब रोका जाए। जनता के परेशानियों को समझते हुए थर्ड पार्टी रिव्यू कमिटी का गठन किया जाए। ताकि स्मार्ट मीटर की प्रसांगिकता और इसकी खामियों को समझा जा सके। इस धरना में रामाश्रय यादव, राजनाथ सिंह पैक्स अध्यक्ष, मिथलेश बिंद, जहांगीर अंसारी, मोहन राम, धर्मजित पासवान, राजाराम पाल, संजय यादव, तेजपति कुशवाहा, देवमुनि यादव, छोटेलाल राम, बृजलाल यादव,चंदन कुशवाहा सहित दर्जनों राजद नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top