कैमूर: दुर्गा पूजा के दौरान कमिटी को इन गाइडलाइंस करना होगा पालन


बेलांव थाने में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक 

पुजा के दौरान ऐसा कोई कार्य न करें,जिससे दुसरे समुदाय के लोगों को परेशानी हो

असमाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर- थानाध्यक्ष

रामपुर कैमूर। मंगलवार को बेलांव थाने में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अनीश कुमार के अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई गणमान्य के साथ दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया था। इस दौरान थानाध्यक्ष अनिस कुमार ने कहा कि आप लोग भाई चारे के साथ दुर्गा पूजा का त्योहार मनाएं। ऐसा कोई कार्य नहीं करना है कि दुसरे समुदाय के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी हो सके।


 जिस पूजा समिति ने मां दुर्गा की मुर्ती रखने के लिए लाईसेंस नहीं लिया है। वे जल्द ही आवेदन देकर लाईसेंस ले लें। बिना लाइसेंस के मूर्ति नहीं रखा जाएगा। किसी भी पुजा पंडाल में अश्लील गीत संगीत नहीं बजाना है। मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजेगा। सरकार के गाईड लाईन का पालन करते हुए किसी भी समुदाय के विरुद्ध नारेबाजी नहीं करना है। 


विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलना है और न ही आतीश बाजी करना है। किसी भी मंदिर व मस्जिद के पास से होकर गुजरने के दौरान ध्वनि को कम कर देना है। अफवाह से बचें। अगर कोई भी असमाजिक तत्व आप लोगों के पुजा के दौरान अशांति करने का प्रयास करता है तो तत्काल सुचना पुलिस को दे। मौके पर पुलिस पहुंच कर आप लोगों को सहयोग करेगी।


 वहीं अशांति करने वाले पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। सुचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। यह भी कहा कि असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिसको लेकर जगह-जगह सादे लिबास में महिला व पुरुष जवान तैनात रहेंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top