आधार सिडिंग करने में जिला में रामपुर का दुसरा स्थान
रामपुर कैमूर। अंचल कार्यालय कक्ष में डीसीएलआर अनुपम कुमार ने पदाधिकारी व कर्मियों के साथ मंगलवार को बैठक किया। बैठक के दौरान विभागीय कई विन्दुओ पर गहन चर्चा करते हुए कर्मचारियों से कहा कि आप लोग जानते हैं कि इस समय सर्वे का कार्य चल रहा। जिसको लेकर किसान अपना कागज जुटाने के लिए सम्बंधित कार्यालय में भाग दौड़ लगा रहे हैं।
जिसको देखते हुए प्रत्येक दिन अपने अपने हल्का क्षेत्र में बैठे। जहां आयें रैयतों के समस्या को सुनें और हर सम्भव उसका निष्पादन करें। ताकि उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। परिमार्जन और मोटेशन के लिए जो भी आंनलाईन आवेदन आता है उसकी जांच कर जल्द से जल्द निष्पादन करें। एक सवाल के जबाब में कहा कि परिमार्जन के लिए करीब 2500 आवेदन लंबित है।
उसका जांच कर जल्द निष्पादन करने को कहा गया है। सभी रैयतों का आधार शिडिंग करने को कहा। ताकि शत प्रतिशत रैयतों का आधार शिडिंग समय से पुरा हो सकें। अब तक 50 फिसदी किसानों का आधार सिडिंग हुआ है। जो जिला में दुसरे स्थान पर है। वहीं अमिनों से कहा कि जो किसान भूमि मापी के लिए आवेदन करते और सरकार के नियमानुसार शुल्क जमा करते हैं तो उसका मापी कर निष्पादन करें।
यह भी बताया कि भूमि मापी के लिए 35 आवेदन आंनलाईन प्राप्त हुआ है। इसमें से 20 किसानों की मापी कर निष्पादन किया गया है। बचें 15 किसानों ने मापी शुल्क जमा नहीं किया है इस लिए उनका मापी नहीं हो सका है। इसके अलावा अभियान बसेरा सहित कई विन्दुओं पर गहन चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिया।बैठक में सीओ अनु कुमारी सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया था।

