रामपुर कैमूर। रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में शनिवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।मृतक मजदूर युवक बेलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव के घुरबिगन राम के 22 वर्षीय पुत्र इन्द्रजित कुमार बताया जाता है। युवक की मौत की खबर सुनते ही परीजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ मजदूरों द्वारा करौंदा गांव में मनरेगा विभाग द्वारा पीसीसी ढलाई के लिए मशीन को लेकर काम करने जा रहे थे।साथ में सात से आठ मजदूर मिक्चर मशीन को धकेल कर कार्य स्थल के साइड पर ले जा रहे थे। सड़क के ऊपर एलटी तार में संपर्क हो गया। सभी अन्य मजदूर बिजली करंट ने झटक दिया। लेकिन उक्त युवक को अपने चपेट में ले लिया।
मशीन में ही मृतक युवक चिपक गया।उसके बाद अन्य मजदूरों द्वारा तीन चार गमछा जोड़ कर मृतक युवक को किसी तरह खिंचा गया। घटना की सुचना मिलते ही सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीण व अन्य मजदूरों के सहयोग से निजी वाहन से युवक को आनन फानन में रामपुर सीएचसी लाया गया।
जहां चिकित्सक द्वारा उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
घटना की सूचना पर बीडीओ दृष्टि पाठक ने मृतक के परिजनों से मिल दुख की घड़ी में ढांढस बढ़ाया व कहा कि मेरे स्तर से जो भी मुआवजा दिलाने का प्रावधान होगा दिया जायेगा।
इस मामले में बेलाव थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया। आवेदन के आलोक में आगे की कार्यवाई की जाएगी.
मृतक युवक तीन भाई बताया जाता है। जो दूसरे नम्बर पर था। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

