भभुआ कैमूर। खेल विभाग बिहार पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तर पर चयनित कुश्ती खिलाड़ियों को टीम प्रबंधक दिलीप कुमार पटेल,राष्ट्रीय कोच अजय कुमार यादव के नेतृत्व में कटिहार में हो रहे अंडर 14, 17 बालक फ्री स्टाइल, कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 13 प्रतिभागी ने भाग लिया था। जिसमे अंडर 14 बालक में भोला कुमार, 41 किलो भार में रजत मेडल, अवनीश कुमार 44 किलो भार में रजत, गुड्डू कुमार 75 किलो भार में गोल्ड मेडल,गोलू कुमार 48 किलो भार में गोल्ड मेडल, आयुष कुमार 38 किलो भार में गोल्ड मेडल।
वही अंडर 19 बालक कुश्ती में रवि शंकर कुमार 48 किलो भार में गोल्ड मेडल, कन्हैया कुमार 48 किलो भार में गोल्ड मेडल, चंचल कुमार 55 किलो भार में गोल्ड मेडल, सन्नी कुमार 60 किलो भार में गोल्ड मेडल, मुकेश कुमार 65 किलो भार में गोल्ड मेडल, शिवम कुमार 71 किलो भार में गोल्ड मेडल, जयशंकर कुमार 71 किलो भार में रजत, विशाल 55 किलो भार में रजत कुल मिलाकर कैमूर कुश्ती पहलवानों ने अंतर जिला विद्यालय कुश्ती खेल कूद प्रतियोगिता में कुल 9 गोल्ड ,4 रजत पदक जीत कर कैमूर आल ओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है।
इसके साथ ही कैमूर का नाम पहलवानों ने बिहार में रौशन किया है। टीम प्रबंधक दिलीप कुमार पटेल ने प्रेस मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय कोच अजय कुमार के उत्कृष्ट कौशल, प्रशिक्षण से कैमूर के कुश्ती प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। जो कैमूर के लिए ही नहीं संपूर्ण प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
इस जीत की खुशी में खेल उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार, शारीरिक शिक्षक राम प्रसाद सिंह, डा तुलसी प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार पटेल, कबीर अली, शौकत अली गद्दी, पप्पू कुमार, उदय शंकर राय, विश्वजीत जायसवाल, गुदरी शर्मा, इंदू शेखर, आशिफ, रणजीत, आदि सैकड़ों, खेल प्रेमियों ने टीम प्रबंधक, कुश्ती कोच, खिलाड़ियों को बधाई दी है।इस आशय की जानकारी जिला खेल मीडिया प्रभारी डा तुलसी प्रसाद सिंह ने दी।

