भभुआ कैमूर। स्पेशल ब्रांच की डीआईजी सह मुख्यालय की ओर प्रतिनियुक्त कैमूर पुलिस इंचार्ज हरप्रीत कौर ने गुरुवार को विश्व के प्राचीन मंदिरों में शुमार कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ के पवरा पहाड़ी पर विराजमान मां मुंडेश्वरी मंदिर में पहुंच कर मत्था टेक कर दर्शन पूजन की। इसकी जानकारी मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास परिषद के अकाउंटेंट गोपाल कृष्ण ने दी।
मंदिर के प्रधान पुजारी उमेश मिश्रा द्वारा डीआईजी को विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराया।इसके बाद डीआईजी हरप्रीत कौर कैमूर जिले भगवानपुर थाने में जनता की समस्याओं को लेकर जनता दरबार कर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान भी किया। संबंधित विभाग के पदाधिकारी को कई प्रकार के दिशा निर्देश भी दिया।