कैमूर: भाजपा नेता अजय दुबे ने कहा गरीब, किसान, नौजवान के हित में है बजट,व्यापार, रोजगार मिलेगा बढ़ावा


भभुआ कैमूर (बंटी जायसवाल)। 
सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सह वरिष्ठ भाजपा नेता अजय दुबे ने शनिवार को जारी किए गए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के बजट के बारे में कहा कि ये बजट जनता जनार्दन का बजट है। जिसमें किसान, नौजवान, महिला और गरीब को मजबूत करने वाला बजट है।


 ये बजट भारत के वर्तमान आर्थिक व्यवस्था के साथ-साथ विकसित भारत के नींव को मजबूत करने वाला बजट है। ये बजट शानदार भी है और जोरदार भी है। ये बजट 140 करोड भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है। आम आदमी का जेब भरनेवाला बजट है। ये बजट देश की खुशहाली का बजट है।


इस बजट में 12 लाख रुपए के आय पर आयकर महीन लगेगा। इससे आम लोगों को सीधा बचत होगा। जिसके कारण आम लोग बाजार में अधिक से अधिक खरीदारी करेंगे। जिससे देश के आर्थव्यवस्था में 8-10 गुना की बढोतरी होगी। इससे आम लोगों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

किसानों को करेगा मजबूत

ये बजट किसान को मजबूत करने वाला बजट है। जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड की रकम को 3 लाख से बढाकर 5 लाख रूपए कर दिया गया। जिससे किसान को भारी आर्थिक मदद मिलेगी। दलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है। 3 नये यूरिया फैक्ट्री लगाया जाएगा। हमारे बिहार में मखाना उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए मखाना बोर्ड का गठन होगा। जिससे मखाना किसानों को उत्पादन, प्रोसेसिंग, बाजार के साथ-साथ आय लाभ मिलेगा।


व्यापार और रोजगार को बढावा देनें के लिए देश में 50 पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा। जिससे देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित व सुरक्षित किया जाएगा।


ये बजट छोटे और मध्यम वर्गीय व्यवसाय के लिए MSME Credit Card Scheme के माध्यम से 5 लाख रूपए तक की व्यवस्था की गई है। जिससे देश का छोटा व्यवसायी को लाभ होगा।


ये बजट महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के संकल्प को पुरा करने वाला बजट है। जिसमे नारीशक्ति, दलित और आदिवासी को व्यापार करने के लिए 2 करोड रुपए तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।

 





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top