पहला सेमीफाइनल में कैमूर ने बलिया को एक गोल से हराकर फाइनल में पहुंचीं


रामपुर कैमूर बंटी जायसवाल। केएफसी
 गोल्ड कप महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन शुक्रवार को बलिया और कैमूर के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमे कैमूर ने बलिया को एक गोल से हरा कर फाइनल में जगह बना ली है। इस तीसरे दिन के मैच का उद्घाटन पिछड़ा आयोग सदस्य सह राजद नेता वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, सबार पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया। 

मैच की शुरुआत अतिथियों द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर और राष्ट्रगान के साथ फुटबॉल को किक मार कर की गई। मैच शुरू होने के बाद हाफ टाइम में दोनो ही टीम एक दूसरे को गोल नहीं दाग पाई। सेकेंड टाइम में मैच समाप्ति के दो मिनट पहले कैमूर की जर्सी 10 नंबर रूबी कुमारी ने बलिया के खिलाफ गोल दाग कर टीम को जीत के साथ फाइनल में पहुंचा दिया।

मैन ऑफ द मैच बलिया की नीलम सहनी रही।रेफरी की भूमिका अंतिम राज, लाइंस मैन की भूमिका सुनील चंद्रवंशी, उपेंद्र कुमार यादव,रानी ओझा ने निभाई। मंच संचालन और उद्घोषक की भूमिका शिक्षक धर्मदेव चौधरी ने निभाई ।यह मैच 70-70 मिनट का खेला गया। अगला मैच सिवान और पटना के बीच 4 मार्च को खेला जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू सिंह, पूर्व मुखिया सुरेंद्र मल्लाह, केएफसी गोल्ड कप महिला टूर्नामेंट के अध्यक्ष सुरेश पासवान, मैनुद्दीन अंसारी, जाहिद अंसारी, चंदेश्वर मल्लाह, भरत प्रजापति बिडिसी दुखी मल्लाह,हरिवंश पाल, अशोक यादव कैमूरी सहित दर्जनों गणमान्य और हजारों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top